किसान अधिकार दिवस के दौरान कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jan, 2021 05:33 PM

congress marches on raj bhavan in protest against agricultural laws

झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव एवं पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान अधिकार दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं ने कृषि सुधार कानून के विरोध...

रांचीः झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव एवं पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान अधिकार दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं ने कृषि सुधार कानून के विरोध में राजभवन मार्च किया।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमत को वापस लेने एवं बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने को लेकर आयोजित राजभवन मार्च में मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, विधायक प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, विधायक एवं अन्य नेताओं समेत राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों कार्यकर्त्ता मौजूर रहे। राजभवन मार्च से पूर्व राजधानी रांची के मोराहाबादी मैदान में एक सभा भी आयोजित की गई जिसमें कांगेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री के तानाशाह रवैये के खिलाफ उनपर जमकर निशाना साधा।

मोरहाबादी मैदान से लेकर राजभवन मार्च तक आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्त्ता तीन नए कृषि कानून, बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल कानून के खिलाफ अपने हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए थे। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकलने के पहले पार्टी नेता आरपीएन सिंह ने साठ किसानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखा। सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के रीढ़ पर प्रहार किया है, अब बिना विलंब किये केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!