कोरोना वायरस: झारखंड में मिले 912 मरीज, संक्रमण से छह लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Jan, 2022 10:48 AM

corona virus 912 patients found in jharkhand six people died due to infection

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार रात जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 912 नए मामले सामने आए, जिनमें से राज्य की राजधानी रांची में 170, पूर्वी सिंहभूम में 219 और सिमडेगा में 200 लोग संक्रमित मिले।

 

रांचीः झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 912 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,141 हो गई तथा छह और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,297 हो गई।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार रात जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 912 नए मामले सामने आए, जिनमें से राज्य की राजधानी रांची में 170, पूर्वी सिंहभूम में 219 और सिमडेगा में 200 लोग संक्रमित मिले।

रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में 10,383 उपचाराधीन मरीज हैं। राज्य में अब तक 4,10,461 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में रांची और गुमला में दो-दो और धनबाद एवं कोडरमा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!