Edited By Khushi, Updated: 06 Apr, 2026 04:45 PM

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों है।
Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों है।
बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन
शनिवार रात करीब 9 बजे आस्था ट्वीन सिटी परिसर में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता विभा देवी, रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी नंदलाल ओझा की पत्नी हैं। नंदलाल ओझा ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ सिदगोड़ा में एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। जब वे टेंपो से अपने फ्लैट के पास उतरे, तभी उनकी पत्नी जैसे ही नीचे उतरीं, एक बदमाश अचानक आया और उनके गले से चेन झपट ली। पास में उसका साथी पहले से बाइक लेकर खड़ा था। वारदात के बाद दोनों तेजी से मोहरदा की ओर भाग गए।
छीनी गई चेन की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये
पीड़ित परिवार के अनुसार, छीनी गई चेन की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी है। रविवार को कई लोग बिरसानगर थाना पहुंचे और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी भी की जा रही है।