जामताड़ा में साइबर ठगी का भंडाफोड़, 'ईज माय डील' एप से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jun, 2026 10:43 AM

cyber  fraud racket busted in jamtara 3 criminals arrested

​​​​​​​पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की जांच की जा रही है। जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 37/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दूरसंचार अधिनियम...

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए हैं। 

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल और ताराबहाल गांव में छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय समीम अंसारी, 19 वर्षीय कैफ अंसारी और 38 वर्षीय मुस्तकीम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुस्तकीम अंसारी पहले भी साइबर ठगी के मामले में आरोपी रह चुका है। 

साइबर डीएसपी अमित कुमार ने बताया, 'आरोपी लोगों को इज माई डील ऐप के नाम पर कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करते थे। मैसेज स्वीकार करते ही रकम आरोपियों के खाते में ट्रांसफर हो जाती थी। आरोपी उस रकम से गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे।' जांच में यह भी सामने आया कि एक आरोपी क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर पीड़ितों के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाता था और बैंकिंग डिटेल चुराकर ठगी करता था। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की जांच की जा रही है। जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 37/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दूरसंचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!