दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार या तो अपना वादा निभाए या फिर कुर्सी छोड़े

Edited By Khushi, Updated: 02 Apr, 2023 05:04 PM

deepak prakash attacked hemant sarkar said the government

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आज प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आज प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रकाश ने कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत, धारदार, सर्व व्यापी सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी बनाने के साथ आगामी विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों और 11 अप्रैल को रांची में राज्य सरकार के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक जनांदोलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

"झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है"
उन्होंने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश भाजपा के बैनर तले राज्य के 32 हजार गांवों से रांची की धरती पर जनसैलाब उतरेगा। जनता इस भ्रष्ट निकम्मी राज्य सरकार के सचिवालय को घेर कर उनके वादे को याद कराएगी। सरकार या तो अपना वादा निभाए या फिर कुर्सी छोड़े। प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है। भाजपा राज्य की सवातीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जनता सड़कों पर धरना देकर राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त कर रही है। उन्होंने आज युवाओं के द्वारा नियोजन नीति के खिलाफ बुलाए गए ऐतिहासिक संथाल परगना बंद के लिए जनता का आभार प्रकट किया।

"जनता भगवान भरोसे जीवन बसर कर रही"
प्रकाश ने कहा कि सफेद झूठ बोलकर, लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली सरकार को अब सच से सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश दिनों दिन राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल लूट, घोटाले, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में लगी है। राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति भयावह है। यह देश का पहला राज्य है जहां मार्च लूट के तहत एक दिन में 5000 करोड़ रूपए की निकासी होती है। सरकार की लोक लुभावन योजनाओं का बुरा हाल है। साथ ही बजट के 11 हजार करोड़ रुपया सरेंडर हो गए। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता भगवान भरोसे जीवन बसर कर रही।

"नीति आयग की रिपोर्ट राज्य की नकारात्मक छवि उजागर हुई है"
प्रकाश ने कहा कि आंदोलन के अतिरिक्त पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां की चर्चा हुई, जिसमें बूथ सशक्तिकरण अभियान, राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम की समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस घर- घर झंडा लगाकर मनाया जाएगा। साथ ही 6 अप्रैल को पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर 9.30 बजे प्रात: माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुनेंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अलावा महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की जयंती सहित सामाजिक समरसता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में राज्य की छवि नए उद्योग धंधे लगाने वाली नही बल्कि पुराने उद्योग धंधों को बंद करने वाली बन गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट राज्य की नकारात्मक छवि उजागर हुई है और यही हेमंत सरकार की वास्तविकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!