दीपक प्रकाश ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- उनके नेतृत्व में गढ़े गए विकास के नए आयाम

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Sep, 2021 11:08 AM

deepak prakash praises pm modi

इस दौरान पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री बलबीर दत्त भी शामिल रहे। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उनकी जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी एवं नमो एप्प का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद...

 

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी 27 सांगठनिक जिलों व 513 मंडलों में सेवा एवं समर्पण अभियान की शुरुआत की गई। 20 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने यहां शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तश्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करते हुए किया।

इस दौरान पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री बलबीर दत्त भी शामिल रहे। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उनकी जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी एवं नमो एप्प का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन गौरवशाली है। एक ओर विश्वकर्मा पूजा तो दूसरी ओर एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं जिनके नेतृत्व में भारत का नाम विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश को गढ़ने वाले, विकास की गति तेज करने वाले, गरीब गुरबा का दुख दर्द समझने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुग जग जिएं यही कामना है हमारी।

मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण से संबंधित कार्य पार्टी ने चलाया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हुए 20 वर्ष होने पर 20 दिनों का कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि 7 अक्टूबर तक चलेगा। संयोग से मोदी जी पहली बार 7 अक्टूबर को ही गुजरात के मुख्यमंत्री बने थें। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गांव गरीब के लिए शौचालय, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान को जन अभियान बनाया, बॉडर्र से लेकर गांव गांव तक विकास का कार्य हो रहा है। प्रत्येक दिन विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं। मोदी जी के सपने को साकार करने में हम सब को भी अपनी भूमिका निभाना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!