कोल्हान प्रमंडल में 5 दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर जाएंगे दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Dec, 2020 06:51 PM

deepak prakash to go for 5 day organizational stay in kolhan division

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश कोल्हान प्रमंडल की पांच दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर आगामी चार दिसंबर से जाएंगे।

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश कोल्हान प्रमंडल की पांच दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर आगामी चार दिसंबर से जाएंगे।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बुधवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का झारखंड के सभी जिलों में सांगठनिक प्रवास के कार्यक्रम को पार्टी द्वारा तैयार किया जा रहा है। जिसका प्रथम चरण कोल्हान प्रमंडल के चार सांगठनिक जिलों चाईबासा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) और जमशेदपुर महानगर के कार्यक्रमो से सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चार दिसंबर को चाईबासा, पांच दिसंबर को सरायकेला खरसांवा, छह दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) और सात दिसंबर को जमशेदपुर महानगर जि़ला की कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।

शर्मा ने बताया कि जिला कार्यसमिति बैठकों के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिला पदाधिकारियों, सांसद एवं विधायक के साथ भी बैठक निर्धारित है। साथ ही वे जिलों के पुराने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भी मिलकर संवाद करेंगे। सभी जिलों में किसी एक बूथ पर भी प्रदेश अध्यक्ष बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद प्रकाश आठ दिसंबर को रांची लौटेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!