रामगढ़: DGP एम.वी राव बोले- मेडिकल छात्रा पूजा भारती मामले में जल्द होगा खुलासा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Jan, 2021 12:44 PM

dgp mv rao said medical student pooja bharti case will be revealed soon

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम.वी राव ने शनिवार को कहा कि मेडिकल छात्रा पूजा भारती हत्याकांड का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

 

 

रामगढ़ः झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम.वी राव ने शनिवार को कहा कि मेडिकल छात्रा पूजा भारती हत्याकांड का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। राव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रामगढ़ और हजारीबाग जिले की अपराध की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पतरातू डैम में हाथ पैर बांधकर मेडिकल की छात्रा की हत्या कांड को लेकर भी बैठक कर दो-तीन दिनों में पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही।

डीजीपी ने कहा कि पूरे राज्य में संगठित गिरोह चलाने वाले अपराधी की अब खैर नहीं है। क्राइम कंट्रोल के लिए नई नीति भी बनाई गई है। उस पूरे मामले को लेकर संगठित गिरोह चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए हर एक बिंदु पर चर्चा की गई। राव ने कहा कि हजारीबाग की मेडिकल कॉलेज छात्रा पूजा भारती के मामले को लेकर दो-तीन दिनों में खुलासा कर लिया जाएगा। हर एक बिंदु पर जांच पूरी हो गई है। कुछ पेंडिंग वर्क हैं उन्हीं को किया जाना है। जैसे ही पूरी जांच हो जाएगी वैसे ही इस पूरे मामले का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अमोल वीनूकांत होमकर, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस एवं जिला के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!