Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Sep, 2022 02:13 PM

इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि अनुराग दीक्षित, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन अपने कोलियरी क्षेत्र के शिशु निकेतन हाई स्कूल में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित...
रामगढ़ः टाटा स्टील फ़ाउंडेशन (टीएसएफ) वेस्ट बोकारो डिवीजन ने बुधवार को शिशु निकेतन हाई स्कूल वेस्ट बोकारो में पढ़ने वाले 162 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि अनुराग दीक्षित, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन अपने कोलियरी क्षेत्र के शिशु निकेतन हाई स्कूल में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के 162 बच्चों की शिक्षा को प्रायोजित कर रहा है।
शिक्षण सामग्री वितरण के अवसर पर इन छात्र- छात्राओ के बीच अनुराग दीक्षित, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, पी के श्रीवास्तव,चीफ़, सीईपी, महेश प्रसाद, अध्यक्ष, आरसीएमयू,पी के सिंह, सचिव, आरसीएमयू ने संयुक्त रूप से पठन सामग्री का वितरण किया।