Dussehra 2024: धनबाद में 11 जगहों पर धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा, 45 फीट ऊंचे रावण का जलेगा पुतला

Edited By Khushi, Updated: 11 Oct, 2024 05:40 PM

dussehra 2024 dussehra will be celebrated with pomp at 11 places

कल यानी 12 अक्टूबर को विजयदशमी का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस अवसर पर सभी राज्यों में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। वहीं, झारखंड में भी विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।

धनबाद: कल यानी 12 अक्टूबर को विजयदशमी का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस अवसर पर सभी राज्यों में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। वहीं, झारखंड में भी विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।

बात करें धनबाद शहर की तो यहां रावण दहन 11 प्रमुख स्थानों पर किया जाना है। सबसे बड़ा रावण दहन का कार्यक्रम शहर के जमुआ में आयोजन किया जाता है।यहां रावण का पुतला लगभग 45 फीट ऊंचा होता है, जिसे स्थानीय कारीगर तैयार करते हैं। पुतले को बनाने में लगभग 60 से 70 हजार रुपये की लागत आती है और इसे तैयार करने में 7 दिन लगते हैं। पुतले के अंदर विभिन्न प्रकार के पटाखे लगाए जाते हैं, जिससे दहन अधिक प्रभावशाली हो। इस साल रावण दहन का कार्य झारखंड डीलर पेट्रोल संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जमुआ में रावण दहन का आयोजन पिछले 14 वर्षों से लगातार हो रहा है। बड़ा जमुआ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गोपाल महतो और संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत 2010 में हुई थी। यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!