BJP अगर फिर से जेल में डाल दे तब भी मरते दम तक झारखंड का हक मांगेंगे: CM हेमंत

Edited By Khushi, Updated: 14 Oct, 2024 12:31 PM

even if bjp puts him in jail again he will demand the rights

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में केंद्र से लेकर राज्य तक अपनी पूरी ताकत लगा रखी है, ताकि किसी तरह हेमंत सोरेन को रास्ते से हटा सके और फिर झारखंडियों का हक मार ले।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में केंद्र से लेकर राज्य तक अपनी पूरी ताकत लगा रखी है, ताकि किसी तरह हेमंत सोरेन को रास्ते से हटा सके और फिर झारखंडियों का हक मार ले।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें एक फर्जी मामले में जेल में डाला गया, क्योंकि केंद्र सरकार उन्हें चुप कराना चाहती है। वे चाहते हैं कि हेमंत सोरेन अपने राज्य का हक मांगना छोड़ दे। भाजपा अगर उन्हें वापस भी जेल में डाल दे तब भी वह मरते दम तक संघर्ष करेंगे और झारखंड का हक मांगेंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि वह किसी अन्य राज्य की तरह विशेष पैकेज नहीं मांग रहे हैं। वह सिर्फ झारखंड का हक मांग रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें अपने वीर झारखंडियों का साथ चाहिए। अगर झारखंड अपना हक नहीं मांगेगा तो हमारे पैसों से दूसरे राज्यों को विशेष पैकेज मिलेगा और हम खाली हाथ रह जाएंगे। झारखंड के लोग आवाज उठाएं। अपने अधिकारों के लिए खड़े हों। झारखंड का भविष्य यहां के लोगों के हाथों में है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!