'हर तरफ खौफ और अफरातफरी…' बढ़ते युद्ध तनाव के बीच Dubai एयरपोर्ट बंद, रांची के कई लोग फंसे; आपबीती सुन कांप जाएंगी रूह

Edited By Khushi, Updated: 02 Mar, 2026 01:33 PM

fear and chaos everywhere   dubai airport closed amid rising war tensions le

Jharkhand News: दुबई में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण कई भारतीय, जिनमें रांची और आसपास के लोग भी शामिल हैं, वहां फंसे हुए हैं।

Jharkhand News: दुबई में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण कई भारतीय, जिनमें रांची और आसपास के लोग भी शामिल हैं, वहां फंसे हुए हैं।

करीब 70-80 सीमेंट व्यापारी वहां फंसे हैं
रातू रोड निवासी राकेश सिंह दुबई में नौकरी कर रहे हैं और होली पर रांची लौटने वाले थे, लेकिन अचानक हवाई मार्ग बंद होने से उनकी वापसी अनिश्चित काल के लिए टल गई है। दुबई से रांची का संपर्क भी मुश्किल हो गया है। अधिकारियों ने यात्रियों को एयरपोर्ट न आने और एयरलाइनों से संपर्क करने की सलाह दी है। दुबई में रांची के कई सीमेंट व्यवसायी भी फंसे हुए हैं। तुपुदाना निवासी विनीत कुमार साहू ने बताया कि करीब 70-80 सीमेंट व्यापारी वहां फंसे हैं।

"हालात ठीक नहीं हैं, कर्फ्यू लगा है"
सीमेंट हाउस के अशोक अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा राहुल अग्रवाल भी वहीं है। उन्होंने कहा कि हालात ठीक नहीं हैं, कर्फ्यू लगा है और होटल से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। फोन कनेक्शन भी ठीक से नहीं लग पा रहा है। भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन फंसे हुए नागरिकों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!