गिरिडीह: सड़क हादसे में 2 बारातियों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 May, 2022 11:30 AM

giridih traumatic death of 2 wedding processions in road accident

पुलिस ने बताया कि जिले के बगोदर के अटका से एक बारात पार्टी खोरीमहुआ गई हुई थी। शादी खत्म होने के बाद शुक्रवार की सुबह सभी बाराती एक गाड़ी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सरिया और बगोदर के हेठली के पास वाहन अनिंयत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में...

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में हेठली पुल के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जिले के बगोदर के अटका से एक बारात पार्टी खोरीमहुआ गई हुई थी। शादी खत्म होने के बाद शुक्रवार की सुबह सभी बाराती एक गाड़ी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सरिया और बगोदर के हेठली के पास वाहन अनिंयत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में सीआरपीएफ जवान अरुण कुमार और छोटी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए बगोदर के स्वास्थ केंद्र भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!