PGT शिक्षकों के लिए खुशखबरी, कार्यवाहक चंपई सोरेन कल 1500 शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

Edited By Khushi, Updated: 04 Jul, 2024 02:49 PM

good news for pgt teachers acting champai soren

कार्यवाहक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपना पद छोड़ने से पहले पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम 3 जुलाई को होना था, लेकिन सत्ता परिवर्तन की वजह से सीएम ने कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे

रांची: कार्यवाहक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपना पद छोड़ने से पहले पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम 3 जुलाई को होना था, लेकिन सत्ता परिवर्तन की वजह से सीएम ने कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे जिसके बाद अब चंपई सोरेन जाते- जाते 1500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे।

झारखंड के नव चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शुक्रवार यानी कल गणित, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी व वाणिज्य विषय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह दिन के 12 बजे से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होगा।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल होंगे। राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!