रांची: दीपक प्रकाश से चाईबासा के पीड़ित हरिजन परिवार ने की मुलाकात

Edited By Nitika, Updated: 18 Jun, 2021 10:45 AM

harijan family of chaibasa met deepak prakash

झारखंड के चाईबासा जिले के मझगांव प्रखंड के हतनादौरा में हरिजन बस्ती के पीड़ित हरिजन करुआ परिवार के सदस्यों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश से मुलाकात कर घटना से अवगत करवाया।

 

रांचीः झारखंड के चाईबासा जिले के मझगांव प्रखंड के हतनादौरा में हरिजन बस्ती के पीड़ित हरिजन करुआ परिवार के सदस्यों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश से मुलाकात कर घटना से अवगत करवाया।

दीपक प्रकाश ने सभी पीड़ितों से बात करने के बाद जिले के पुलिस अधिकारी से बात कर जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हरिजन परिवार के साथ भाजपा न्याय दिलाने के लिये खड़ी है।

बता दें कि पीड़ित हरिजन परिवार के साथ 21 मई 2021 को अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सफाई करने ना आने के कारण मारपीट की। जिसमे दर्जनों की संख्या में लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष भी शामिल थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!