Edited By Khushi, Updated: 15 Apr, 2026 01:29 PM

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 7 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नकाबपोश ने 7 साल के मासूम का किया अपहरण
मामला जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियावर का है। मृतक बच्चे का नाम आर्यन है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की रात वह अपनी मां और बहन के साथ सोया हुआ था। इस दौरान घर में एक नकाबपोश व्यक्ति घुस गया और आर्यन को उठा ले गया। परिजनों ने आर्यन को हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास आर्यन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
घर से 100 मीटर की दूरी पर मिली मासूम की लाश
पुलिस ने आर्यन की तलाश शुरू की। इसी बीच घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में उसका शव पड़ा मिला। आर्यन का शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बादसे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।