Edited By Nitika, Updated: 13 Sep, 2020 04:21 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि वे सरल हृदय जननेता थे।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि वे सरल हृदय जननेता थे।
हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि रघुवंश जी एक सरल हृदय जननेता थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके विश्वासपात्र केदार यादव ने फोन पर बताया कि उनका सुबह लगभग 11 बजे सांस लेने में कठिनाई और अन्य जटिलताओं के कारण निधन हो गया।
बता दें कि यादव ने बताया कि सिंह 74 वर्ष के थे। उनके परिवार में 2 पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए सिंह के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जाएगा।