झारखंड के गिरिडीह में दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, 1 युवक की मौत

Edited By Khushi, Updated: 01 Apr, 2026 03:09 PM

horrific collision between two bikes in giridih jharkhand 1 youth dead

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोदेया मोड़ के समीप बुधवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार सड़क पर...

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोदेया मोड़ के समीप बुधवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार सड़क पर गिर गये।

दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में युवक की मौत 
टक्कर की आवाज सुन काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक कोदेया गांव निवासी सागर कुमार था। वहीं गम्भीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार रोहित का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

घटना की खबर सुन मृतक और घायल युवक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक सागर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म की तैयारी में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!