"मुझे पूरा विश्वास है कि अब झारखंड देश का नंबर 1 राज्य बनेगा", हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बोलीं महुआ माजी

Edited By Khushi, Updated: 28 Nov, 2024 06:07 PM

i have full confidence that now jharkhand will become the number

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि झारखंड के लिए इससे खुशी की बात क्या हो सकती है कि हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम बने हैं।

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि झारखंड के लिए इससे खुशी की बात क्या हो सकती है कि हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम बने हैं।

झामुमो सांसद महुआ माजी ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया है। महुआ माजी ने कहा कि इससे मुझे पूरा विश्वास है कि अब झारखंड देश का नंबर 1 राज्य जरूर बनेगा। वहीं, बता दें कि आज यानी गुरुवार को रांची के मोहरबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को शपथ दिलाई है।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के नेता मौजूद रहे। इस दौरान हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरु और माता रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद दिखीं। हेमंत सोरेन के दोनों बेटे भी समारोह में शामिल रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!