पाकुड़ में छापेमारी के दौरान अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, लगभग डेढ़ लाख रूपए नकदी जब्त

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Sep, 2021 12:50 PM

illegal lottery busted during raid in pakur

शुक्रवार को मुफस्सिल थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र रविदास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंजना गांव के शाहाबुद्दीन शेख के मकान स्थित नियाजुल शेख की दुकान में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी टिकट बेचने का कारोबार किया जाता है जिसके आधार पर त्वरित...

पाकुड़ः पाकुड़ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव में पुलिस ने छापामारी कर बड़ी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट एवं लगभग डेढ़ लाख रूपए बरामद किये हैं।

शुक्रवार को मुफस्सिल थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र रविदास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंजना गांव के शाहाबुद्दीन शेख के मकान स्थित नियाजुल शेख की दुकान में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी टिकट बेचने का कारोबार किया जाता है जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा।

मौके से 22 हजार 469 रुपये के अवैध लॉटरी टिकट, एक लाख 43 हजार 595 रुपये नकद के अलावा भारतीय स्टेट बैंक के दो पास बुक, 34 नोट बुक के साथ ही लॉटरी के रिजल्ट की चार प्रतियां बरामद कीं। उन्होंने बताया कि अवैध लॉटरी विक्रेता नियाजुल शेख मौके से फरार होने में सफल रहा। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!