Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 804 दाखिल किए गए नामांकन

Edited By Khushi, Updated: 26 Oct, 2024 10:39 AM

jharkhand assembly elections a total of 804 nominations

झारखंड में प्रथम चरण के कुल 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 804 नामांकन के पर्चे दाखिल किए गए हैं। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण के कुल 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 804 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा...

रांची: झारखंड में प्रथम चरण के कुल 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 804 नामांकन के पर्चे दाखिल किए गए हैं। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण के कुल 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 804 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा जिसमें गुरुवार को कुल 371 नामांकन दर्ज हुए।

बता दें कि प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल करने का अंतिम समय बीते शुक्रवार को समाप्त हो गया है। वहीं द्वितीय चरण के कुल 38 विधानसभा क्षेत्र के लिए गुरुवार को 38 नामांकन प्राप्त हुए। इस प्रकार द्वितीय चरण के अब तक कुल 93 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने का बीते शुक्रवार को अंतिम दिन था जबकि द्वितीय चरण के चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।

ज्ञात हो कि 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!