Jharkhand Assembly Elections: AJSU ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Edited By Khushi, Updated: 21 Oct, 2024 10:51 AM

jharkhand assembly elections ajsu released the list of 8 candidates

झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी आजसू पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बीते रविवार को 8 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

रांची: झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी आजसू पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बीते रविवार को 8 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो को सिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, राजग के घटक दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी 10 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा शेष 68 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने सिल्ली से आजसू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुदेश कुमार महतो को पुन: उम्मीदवार बनाया है जबकि रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा (अजजा) से नीलू शांति भगत, गोमिया से लंबोदर महतो जुगसलाई (अजा) से रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, इचागढ़ से हरलाल महतो और पाकुड़ से अजहर इस्लाम को टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे में आजसू पार्टी को कुल 10 सीटें आवंटित की गई है। आजसू पार्टी की ओर से अब केवल 2 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करनी बाकी है।

बता दें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं। मतगणना 23 नवंबर को होगी। पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट पर 20,195 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी को हराया था।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!