Edited By Harman, Updated: 05 Jun, 2025 09:59 AM

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 12वीं आर्ट्स 2025 के रिजल्ट की जल्द ही घोषणा होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक आज यानी गुरूवार (5 जून 2025) को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 12वीं आर्ट्स बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट 2:00 बजे घोषित किया जाएगा।
JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 12वीं आर्ट्स 2025 के रिजल्ट की जल्द ही घोषणा होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक आज यानी गुरूवार (5 जून 2025) को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 12वीं आर्ट्स बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट 2:00 बजे घोषित किया जाएगा।
छात्र-छात्राएं [https://jacresults.com] या [https://results.digilocker.gov.in] पर अपना 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल पर भी देख सकते हैं। इसके लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। बता दें कि वेबसाइट पर रिजल्ट दोपहर 2:15 बजे उपलब्ध रहेगा।
जैक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं दिन के 2:15 के बाद जैक के वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। बताते चलें कि इस साल जैक की आर्ट्स इंटर परीक्षा में 2,27,222 विद्यार्थी शामिल हुए थे।