झारखंड नगर निगम चुनाव के कारण टली PG Semester-2 की परीक्षा, रांची विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

Edited By Khushi, Updated: 21 Feb, 2026 10:52 AM

jharkhand municipal corporation elections have postponed pg semester 2 exams ra

Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के तहत पीजी सेमेस्टर-2 (नियमित और व्यावसायिक पाठ्यक्रम) की परीक्षा तिथियों में बदलाव करते हुए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले ये परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने वाली थीं, लेकिन अब इन्हें 17...

Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के तहत पीजी सेमेस्टर-2 (नियमित और व्यावसायिक पाठ्यक्रम) की परीक्षा तिथियों में बदलाव करते हुए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले ये परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने वाली थीं, लेकिन अब इन्हें 17 मार्च से आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सभी संबद्ध कॉलेजों को सूचना भेज दी है।

क्यों बदली गई परीक्षा तिथि?

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, नगर निगम चुनाव के कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। ऐसे में परीक्षा संचालन प्रभावित हो सकता था। इसके अलावा प्रस्तावित जेपीएससी परीक्षा और छात्र संगठनों की ओर से होली के बाद परीक्षा कराने की मांग को भी ध्यान में रखा गया। इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद तिथियों में बदलाव किया गया।

परीक्षा का समय

सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगी।

नया परीक्षा कार्यक्रम

17 मार्च – CC-201, CC-201 (आईडी) और 405 (सीएमटी)
19 मार्च – CC-202, CC-205 (आईडी) और 406 (सीएमटी)
23 मार्च – CC-203, EC-201 (ऑडिट) और 407 (सीएमटी)
25 मार्च – CC-204

इसके अलावा अन्य पेपरों की परीक्षाएं 25, 27 और 30 मार्च को आयोजित की जाएंगी।

किन विषयों की होगी परीक्षा?

संशोधित कार्यक्रम के तहत वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, प्राणिशास्त्र सहित कई पारंपरिक विषयों की परीक्षाएं होंगी। वहीं, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, क्लिनिकल साइकोलॉजी, ई-कॉमर्स, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म स्टडीज, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और रूरल डेवलपमेंट जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी नई तिथियों के अनुसार ली जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी करें और अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित वि

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!