Edited By Khushi, Updated: 13 Feb, 2025 11:08 AM
![jharkhand news vehicle carrying crpf jawans returning from](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_11_08_415210478crpfjawans-ll.jpg)
Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिले में बीते बुधवार को नक्सल रोधी अभियान में शामिल एक वाहन के पलट जाने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के 8 जवान घायल हो गए।
Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिले में बीते बुधवार को नक्सल रोधी अभियान (Anti-Naxal operation) में शामिल एक वाहन के पलट जाने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखंड पुलिस के 8 जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
8 CRPF के जवान घायल
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोनुआ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लांजो घाटी के पास तब हुई जब सुरक्षाकर्मी एक संयुक्त नक्सलरोधी अभियान से लौट रहे थे। घायलों में 6 सीआरपीएफ कर्मियों के अलावा एक सहायक उप-निरीक्षक सहित 2 पुलिसकर्मी शामिल हैं। घायलों को पहले सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि घायलों को बाद में चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। जिला पुलिस पिछले कुछ दिनों से पोराहाट वन क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवादी समूह के खिलाफ अभियान चला रही है।