झारखंड में Holi पर हाई अलर्ट, Ranchi में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात; हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Edited By Khushi, Updated: 04 Mar, 2026 03:08 PM

jharkhand on high alert for holi with 3 000 police personnel deployed in ranchi

Ranchi News: झारखंड में होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। राजधानी रांची सहित राज्य के सही जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

Ranchi News: झारखंड में होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। राजधानी रांची सहित राज्य के सही जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

कई जिलों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। राज्य भर में झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप), इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) और गृह रक्षा वाहिनी के करीब पांच हजार जवानों को विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया है। केवल रांची में ही लगभग तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। चौक-चौराहों पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस वर्ष होली और रमजान एक साथ पड़ने के कारण प्रशासन विशेष सतकर्ता बरत रहा है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। जबरन रंग लगाने, अश्लील गाने बजाने या दो गुटों के बीच झड़प की आशंका वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कई जिलों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है। होली के दिन कई जिलों में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

शराब की बिक्री और आपूर्ति पूरी तरह प्रतिबंधित
रांची जिले में सभी खुदरा शराब दुकानें, बार, क्लब और थोक बिक्री केंद्र बंद रहेंगे। इस अवधि में शराब की बिक्री और आपूर्ति पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। संभावित हादसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। मेडिसिन, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक विभाग की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। ट्रॉमा सेंटर में अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं और आईसीयू को पूरी तरह तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!