Edited By Khushi, Updated: 25 Feb, 2026 01:55 PM

Jharkhand Plane Crash: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके के घने जंगल में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गंभीर रूप से झुलसे मरीज, उनके...
Jharkhand Plane Crash: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके के घने जंगल में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गंभीर रूप से झुलसे मरीज, उनके परिवार के सदस्य, डॉक्टर, पैरामेडिकल और दो पायलट शामिल हैं।
हादसे का विवरण
हादसा शाम करीब 7:11 बजे हुआ। Redbird Airways की Beechcraft C90 (VT-AJV) एयर एंबुलेंस रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भर चुकी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण 23 मिनट में ATC से संपर्क टूट गया और विमान सिमरिया के घने जंगल में क्रैश हो गया।
मृतक और उनका परिचय
- संजय कुमार (41 वर्ष) – लातेहार जिले के चंदवा कस्बे के निवासी, होटल चलाते थे। हाल ही में उनके होटल में आग लग गई थी और वह 63-65% झुलस गए थे।
- अर्चना देवी – संजय कुमार की पत्नी, मरीज के साथ सवार थीं।
- ध्रुव कुमार (17 वर्ष) – संजय का भांजा, रांची में पढ़ाई कर रहे थे।
- डॉ. विकास कुमार गुप्ता – एयर एंबुलेंस में मरीज की देखभाल कर रहे डॉक्टर।
- सचिन कुमार मिश्रा – पैरामेडिकल/नर्सिंग स्टाफ।
- कैप्टन विवेक विकास भगत – विमान के मुख्य पायलट, रांची के रहने वाले।
- कैप्टन सवराजदीप सिंह – सह-पायलट, पंजाब के रहने वाले।
हादसे के कारण
संजय कुमार की हालत बिगड़ने पर परिवार ने दिल्ली में बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस बुक की थी। उड़ान के दौरान तेज हवा और खराब दृश्यता के कारण विमान संतुलन खो बैठा और जंगल में गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला।
प्रतिक्रिया और जांच
एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। इलाके में पहुंचना कठिन था। दिल्ली से एक टीम ब्लैक बॉक्स की जांच के लिए आएगी। वहीं, हादसे पर शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चिंता जताई और कहा कि देश में विमानन सुरक्षा चिंताजनक स्थिति में है।