रजाई और स्वेटर को Bye-Bye करें झारखंड वासी! राज्य में हो चुकी गर्मी की Entry, कड़क धूप में लोगों के छूट रहे पसीने

Edited By Khushi, Updated: 16 Feb, 2026 05:47 PM

jharkhand residents say goodbye to quilts and sweaters summer has arrived in t

Jharkhand Weather: झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड विदा ले रही है और गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।

Jharkhand Weather: झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड विदा ले रही है और गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।

इन इलाकों में रात में ठंड लगभग खत्म
पिछले 24 घंटे के दौरान लोहरदगा, लातेहार और जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं गुमला में सबसे कम 8.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुमला को छोड़ दें तो बाकी जिलों में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। राज्य में न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जहां एक दिन पहले तक यह 9 से 10 डिग्री के आसपास था, वहीं अब बढ़कर 12 से 13 डिग्री तक पहुंच गया है। दक्षिणी जिलों जैसे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इन इलाकों में रात में ठंड लगभग खत्म हो गई है।

अधिकतम तापमान भी चढ़ा
सिर्फ रात का तापमान ही नहीं, दिन के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच था, अब यह 29 से 33 डिग्री तक पहुंच गया है। पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। ऐसे में दोपहर के समय स्वेटर पहनना मुश्किल हो रहा है।

दोपहर में तेज धूप
राजधानी रांची समेत कई जिलों में दोपहर के समय तेज और चुभने वाली धूप पड़ रही है। लोगों को अब दिन में स्वेटर की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। इस बार ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया था, लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और साफ नजर आएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!