Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेंगे मौसम के मिजाज, छाएंगे बादल....बढ़ेगी ठंड! इस तारीख को 8 जिलों में बारिश के साथ ठंडी हवाओं का अलर्ट

Edited By Harman, Updated: 21 Oct, 2025 12:29 PM

jharkhand weather alert

झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 अक्टूबर को 8 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 अक्टूबर को गोड्डा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, जामताड़ा सहित कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में तेज हवाओं और बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं, बाकी जिलों में मौसम सुहावना और शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को स्वास्थय संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ही दिनों में जबरदस्त ठंड दस्तक देने वाली है। लोगों को ऊनी कपड़े निकालने होंगे और सुबह और रात खासतौर पर ठंड का एहसास होगा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 24 अक्टूबर तक झारखंड का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास होगा। पर 25 और 26 अक्टूबर को बारिश के कारण अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इससे सुबह और रात के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस होगी और ताजी हवा के साथ मौसम खुशनुमा होगा। रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ जैसे मध्यवर्ती जिलों में अगले कुछ दिन आसमान साफ रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं कोडरमा और चतरा जैसे जिलों में दिन का तापमान 33-34 डिग्री तक पहुंच सकता है। रामगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जिससे वहां ठंड का अनुभव जल्दी शुरू हो सकता है।  

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इसका प्रभाव 26 अक्टूबर के बाद झारखंड के मौसम पर भी दिख सकता है और कई हिस्सों में फिर से बारिश के नए दौर की शुरुआत हो सकती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है, जिससे ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। 



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!