Edited By Khushi, Updated: 31 Oct, 2025 11:28 AM

Jharkhand Weather: झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर दिखने लगा है। इस बार ठंडी हवाएं, बारिश और धुंध ने नवंबर शुरू होने से पहले ही लोगों को सर्द मौसम का एहसास करा दिया है। अंदेशा है कि इस बार कंपकंपी वाली ठंड जल्दी महसूस हो सकती है।

राज्य के कई जिलों में 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना
जानकारी के मुताबिक रांची, जमशेदपुर और कई जिलों में जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलीं। 1 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, तूफान के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है। 2 नवंबर के बाद मौसम साफ होने के आसार हैं और उसके बाद सर्दी में तेजी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
2 नवंबर के बाद तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 नवंबर की सुबह कोहरा या धुंध छा सकती है, जबकि दिन में आंशिक बादल रहेंगे। राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 2 नवंबर के बाद आसमान साफ होते ही रात के तापमान में गिरावट आएगी और रांची समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।