Jharkhand Weather: रांची में सुहाना मौसम, बादल-बारिश का दौर जारी, जानिए अगले दिनों का पूर्वानुमान

Edited By Khushi, Updated: 25 Mar, 2026 11:10 AM

jharkhand weather pleasant weather in ranchi spells of clouds and rain continu

Jharkhand Weather: रांची और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी बादल, कभी धूप और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से रांची का मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को भी सुबह से आसमान में...

Jharkhand Weather: रांची और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी बादल, कभी धूप और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से रांची का मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर से बादल छा गए। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों के बाद रांची और आसपास के क्षेत्रों में फिर से बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोन के कारण गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अच्छी बात यह है कि ओलावृष्टि की संभावना नहीं है, इसलिए किसानों को नुकसान नहीं होगा। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश से मौसम संतुलित रहेगा।

बारिश से लोगों को मिलेगी राहत
तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन से 1.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान बढ़ा है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और मेदिनीनगर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को चतरा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और पलामू के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रही। वहीं बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सरायकेला-खरसांवा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन बीच-बीच में बारिश से लोगों को राहत मिलती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!