Edited By Khushi, Updated: 15 Jun, 2025 12:56 PM

Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। बाहर सड़क पर मानो आग बरस रही है। वहीं, राज्य वासियों को गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है।
Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। बाहर सड़क पर मानो आग बरस रही है। वहीं, राज्य वासियों को गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज 15 जून से राज्य में बारिश की शुरुआत हो सकती है और 17-18 जून को भारी बारिश की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15-16 जून को राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि 17-18 जून को लगभग पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 19-20 जून को सभी जिलों में बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं गरज और बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा झारखंड में 18 जून तक आंधी तबाही मचायेगी। वज्रपात की भी आशंका बनी रहेगी, जिससे लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।
बीते 24 घंटे डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, लातेहार में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।