"गांव की सरकार बनाने निकली AJSU 10 सीट पर सिमटी", NDA में सीट शेयरिंग पर JMM का कटाक्ष

Edited By Harman, Updated: 19 Oct, 2024 09:16 AM

jmm took a dig at seat sharing in nda

झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करते हुए झारखंड में बने एनडीए गठजोड़ पर जमकर कटाक्ष किया। सुप्रियो ने कहा कि आजसू 2019 में गांव की सरकार बनाने चली थी, लेकिन इस बार 10 सीट पर ही सिमट गई।

रांची: झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करते हुए  झारखंड में बने एनडीए गठजोड़ पर जमकर कटाक्ष किया। सुप्रियो ने कहा कि आजसू 2019 में गांव की सरकार बनाने चली थी, लेकिन इस बार 10 सीट पर ही सिमट गई। इन 10 सीटों में आजसू को मुश्किल से 2 पर जीत मिलेगी। फिर गांव की सरकार कैसे बनेगी।

जदयू पर भी कसा तंज
वहीं इस दौरान भट्टाचार्य ने एनडीए गठबंधन में जदयू को 2 सीटें देने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिसके कंधों पर केन्द्र की सरकार चल रही है, वो 2 सीटों की भीख मांग रहे हैं। यही जदयू की सियासी ताकत है।

"झामुमो ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड"
प्रेस से बात करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक और जमुआ के मौजूदा विधायक केदार हाजरा के झामुमो में शामिल होने को दलितों का भाजपा से मोहभंग होना बताया है। उन्होंने बताया कि वो जहां थे, वहां न तो उन्हें बोलने की आजादी थी, ना अपने लोगों के लिए कुछ करने की। वे लोग घुटन महसूस कर रहे थे। सुप्रियो ने बताया कि  हर दिन सैंकड़ों भाजपा नेता झामुमो में शामिल होने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। मगर हमने कहा दिया है कि झामुमो ने अभी इस पर नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। पहले संघर्ष करो तब ही मिलेगी एंट्री।

बता दें कि झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन में आजसू 10 सीट, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 2, लोजपा रामविलास 1 सीट चतरा से, बीजेपी 68 सीटों पर से चुनाव लड़ेगी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!