वकील ने LLB छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, Video Viral करने की भी दी धमकी... पीड़िता ने ऐसे दिखाई हिम्मत

Edited By Khushi, Updated: 30 Mar, 2026 05:41 PM

lawyer rapes llb student from pakur threatens to make viral  here is ho

Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ जिले में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और वकीलों की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वकील पर एलएलबी की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।

Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ जिले में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और वकीलों की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वकील पर एलएलबी की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।

वकील ने छात्रा के साथ कई बार जबरन गलत काम किया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, जिले की एक एलएलबी छात्रा ने साहिबगंज कोर्ट में काम करने वाले वकील जोएल मुर्मू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि वकील ने उसे पढ़ाई और करियर में मदद करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके करीब आया।आरोप है कि वकील ने छात्रा के साथ कई बार जबरन गलत काम किया।

आरोपी वकील गिरफ्तार
इतना ही नहीं, उसने छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए साहिबगंज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!