झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान में दर्ज की गई गिरावट

Edited By Nitika, Updated: 07 Dec, 2023 02:37 PM

life disrupted due to rains in jharkhand

झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

 

रांचीः झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘दिन के तापमान में गिरावट अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है। इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है, क्योंकि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा।'' उन्होंने कहा कि शाम से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। खराब मौसम की वजह से रांची के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!