झारखंड के इस जिले में आवारा सांड बना काल, बुजुर्ग की ली जान; इलाके में फैली दहशत

Edited By Harman, Updated: 29 Apr, 2025 01:40 PM

a stray bull took the life of an old man in ranchi

झारखंड के रांची जिले के एक गांव में एक सांड ने जमकर उत्पात मचा रखा है। आए दिन लोगों पर हमले करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर रहा है। वहीं सोमवार शाम एक 65 वर्षीय शख्स को टक्कर मार घायल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उनकी जान चली गई।

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के एक गांव में एक सांड ने जमकर उत्पात मचा रखा है। आए दिन लोगों पर हमले करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर रहा है। वहीं सोमवार शाम एक 65 वर्षीय शख्स को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उनकी जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटमा गांव की है। मृतक शख्स की पहचान  65 वर्षीय दिलीप रजवार के रूप में हुई है जो कि एजी ऑफिस से सेवानिवृत्त थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिलीप रजवार मंदिर से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। वहीं अब सांड के आतंक के कारण लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांड ने पहले भी दो लोगों पर हमला किया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

76/1

5.2

Kolkata Knight Riders are 76 for 1 with 14.4 overs left

RR 14.62
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!