Mainiyaan Samman Yojana: मंइयां योजना की राशि न मिलने पर महिलाएं परेशान, चिलचिलाती धूप में अंचल कार्यालय में लगा रही चक्कर

Edited By Khushi, Updated: 19 Mar, 2025 06:15 PM

mainiyaan samman yojana women are worried due to non receipt

Mainiyaan Samman Yojana: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता में वापसी मंइयां सम्मान योजना (Mainiyaan Samman Yojana) के कारण हुई, लेकिन कई ऐसी लाभुक महिलाएं हैं जिन्हें योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। सरकार ने होली के दौरान एक साथ 3 महीने की...

Mainiyaan Samman Yojana: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता में वापसी मंइयां सम्मान योजना (Mainiyaan Samman Yojana) के कारण हुई, लेकिन कई ऐसी लाभुक महिलाएं हैं जिन्हें योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। सरकार ने होली के दौरान एक साथ 3 महीने की राशि खाते में ट्रांसफर की थी, लेकिन वह राशि सभी के खाते में नहीं पहुंच पाई है। वहीं दर्जनों लाभुक महिलाएं ऐसी भी हैं जिसे एक बार भी योजना की राशि नहीं मिली है।

PunjabKesari

हर रोज पचास रुपये किराया खर्च कर अंचल कार्यालय आ रही हैं महिलाएं ।। Mainiyaan Samman Yojana ।।

वहीं दर्जनों लाभुक महिलाएं ऐसी भी हैं जिसे एक बार भी योजना की राशि नहीं मिली है। आज यानी बुधवार को भी मंइयां सम्मान योजना से वंचित सैकड़ों महिलाओं का हुजूम धनबाद अंचल कार्यालय में देखने को मिला। आज जो भी महिलाएं चिलचिलाती धूप में लाईन में खड़ी थी उनको मंइयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है। महिलाओं का कहना है कि धनबाद अंचल कार्यालय का पिछले 6 माह से चक्कर लगा रही हैं।

PunjabKesari

महिलाओं का कहना है कि हर रोज पचास रुपये किराया खर्च कर वह अंचल कार्यालय पहुंचती है, लेकिन यहां उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। वही मामले में सीओ शशिकांत सिकर ने कहा कि सभी को राशि जल्द मिलेगी। तकनीकी समस्या के कारण राशि फिलहाल खाते में नहीं पहुंची है। 51 हजार खाते होल्ड पर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!