Dhanbad में डॉक्टर ने महिला के पेट से निकाला 7.5 किलोग्राम का ट्यूमर, इस ऐतिहासिक सर्जरी को रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी

Edited By Khushi, Updated: 09 May, 2025 11:28 AM

in dhanbad a doctor removed a 7 5 kg tumor from a woman s stomach

Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अली जैद अनवर नामक डॉक्टर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक महिला मरीज के पेट से 7.5 किलोग्राम वजनी स्प्लीन ट्यूमर को निकाला है। ऐसा कर उन्होंने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अली जैद अनवर नामक डॉक्टर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक महिला मरीज के पेट से 7.5 किलोग्राम वजनी स्प्लीन ट्यूमर को निकाला है। ऐसा कर उन्होंने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

डॉक्टर ने महिला के पेट से निकाला 7.5 किलोग्राम का ट्यूमर
जानकारी के मुताबिक धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉ. अली जैद अनवर ने एक महिला के पेट से 7.5 किलोग्राम वजनी स्प्लीन ट्यूमर को निकाला है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने खुशी जताई है। डॉ. अंसारी ने कहा कि यह केवल एक डॉक्टर की सफलता नहीं, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य प्रबंधन और कार्य संस्कृति की जीत है। मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जो डॉक्टर ईमानदारी से काम करेंगे, उनका सम्मान निश्चित है। डॉ. अनवर इसका सटीक उदाहरण है, ऐसे डॉक्टरों को सम्मानित करना और उनका मनोबल बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी है। डॉ. अंसारी ने बताया कि अब तक विश्व में किसी महिला के शरीर से निकाला गया सबसे बड़ा स्प्लीन 2.5 किलोग्राम का था, जबकि डॉ. अनवर द्वारा निकाले गए स्प्लीन का वजन 7.5 किलोग्राम है। यह न केवल एक चिकित्सीय चमत्कार है, बल्कि झारखंड की बढ़ती मेडिकल क्षमताओं का प्रमाण भी है।

"मैं डॉक्टर ही नहीं बल्कि एक सच्चा स्वास्थ्य सेवक हूं"
डॉ. अंसारी ने बताया कि मैं डॉक्टर ही नहीं बल्कि एक सच्चा स्वास्थ्य सेवक हूं। मेरी प्राथमिकता झारखंड के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। मैं विभाग को दुरुस्त करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा हूं। उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में समय लग सकता है, लेकिन वह हर ईमानदार प्रयास का स्वागत करेंगे और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.अंसारी ने कहा कि मैं आलोचना से डरता नहीं, बल्कि उसे सुधार का अवसर मानता हूं। व्यवस्था को रातों-रात नहीं बदला जा सकता, लेकिन हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं। इस ऐतिहासिक सर्जरी ने यह साबित कर दिया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सर्जरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!