"मंगल मुंडा की मौत ने हेमंत सरकार की पोल खोल दी", मरांडी बोले- इलाज में बरती गई लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए

Edited By Khushi, Updated: 29 Nov, 2024 07:18 PM

mangal munda s death exposed hemant government  marandi said

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के परपौत्र मंगल मुंडा की मौत चिकित्सा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के कारण हुई है।

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के परपौत्र मंगल मुंडा की मौत चिकित्सा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के कारण हुई है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस अव्यवस्था ने हेमंत सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल स्व मंगल मुंडा को दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल लाया गया और फिर वहां से 6 घंटा बाद रिम्स में भर्ती कराया गया। इस बीच वे एंबुलेंस में ही रहे। मरांडी ने कहा कि यदि शहीद बिरसा मुंडा के वंशज के साथ ऐसा व्यवहार होता है तो फिर राज्य के आम आदमी की क्या दशा होगी। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि स्व मंगल मुंडा के इलाज में बरती गई घोर लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

मरांडी ने स्व मुंडा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार साथ में खड़ा है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उनका इलाज सही समय पर होता तो उन्हें बचा लिया जाता। उन्होंने इलाज के दौरान लापरवाही बरते जाने के मामले की जांच कराये जाने की मांग की है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!