झारखंड के इस जिले के इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे; धमाके की तेज आवाज से दहला पूरा इलाका

Edited By Khushi, Updated: 06 Apr, 2026 02:08 PM

massive explosion at steel plant in this jharkhand district 9 workers severely

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में आज सुबह 4 बजे जोरदार हार्नेस ब्लास्ट हुआ। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्लांट का काम कुछ समय के लिए बंद हो गया।

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में आज सुबह 4 बजे जोरदार हार्नेस ब्लास्ट हुआ। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्लांट का काम कुछ समय के लिए बंद हो गया।

हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से झुलसे
मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे कि अचानक तेज धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी डर गए। प्लांट के अंदर धुआं और आग फैलने से मजदूर इधर-उधर भागते दिखे। झुलसे मजदूरों के नाम हैं: अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, राजू झा, छोटू साव, सुरेश बेदिया और इशया। सभी को तुरंत रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

9 में से 7 मजदूरों की हालत गंभीर
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि 9 में से 7 मजदूरों की हालत गंभीर है और 80-90 प्रतिशत तक उनका शरीर झुलस चुका है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल भेजा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!