पाकुड़ः शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 03 Mar, 2021 12:16 PM

misdeed with minor by pretending to be married

झारखंड के पाकुड़ में शादी का झांसा देकर 14 साल की किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ में शादी का झांसा देकर 14 साल की किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्मी सुराज शेख मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह शादी का झांसा देकर बीते डेढ़ महीने से किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। किशोरी ने जब शादी का दबाव बनाया तो सुराज शेख मुकर गया।

आखिरकार पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां ने भी आरोपी पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद उसने सुराज शेख के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!