ओडिशा की लड़की को बिहार के लड़के से प्यार करने पर मिली सजा-ए-मौत, प्रेमी ने झारखंड में हत्या कर किए टुकड़े

Edited By Khushi, Updated: 19 Mar, 2023 01:07 PM

odisha girl gets death sentence for falling in love with bihar boy

झारखंड के गोड्डा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां ओडिशा की एक लड़की को बिहार के एक लड़के से हैदराबाद में प्यार हुआ।

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां ओडिशा की एक लड़की को बिहार के एक लड़के से हैदराबाद में प्यार हुआ। दोनों ने प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाई और शादी रचा ली, लेकिन उसके प्रेमी ने उसे गोड्डा लाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जिले के देवहाड़ थाना पुलिस को बीते 12 मार्च को सुंदर मारी नदी से एक कटा हुआ हाथ मिला। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो 14 मार्च को सिर और फिर शव के बाकी हिस्से भी बरामद किए।इसके बाद एक के बाद एक खुलासे होते रहे।

शादी के बाद हत्या कर किए टुकड़े
पुलिस ने पता लगाया कि जिस लड़की की हत्या की गई है वह ओडिशा की रहने वाली है और उसका नाम देविका है। पुलिस के अनुसार देविका को हैदराबाद में रहने के दौरान बिहार के बांका जिले के रहने वाले संजय नाम के युवक से प्यार हो गया था। 4 साल पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी। शादी के बाद देविका को पता चला कि संजय पहले से शादी -शुदा है। इसके बाद से दोनों के बीच में लड़ाई- झगड़े होने लगे। लड़ाई- झगड़ों से तंग आकर संजय ने देविका को अपने रास्ते से हटाने का सोचा और अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर देविका की हत्या की साजिश रची। वह देविका को हैदराबाद से अपनी साली के घर गोड्डा के सुंदरमारा ले आया और 12 मार्च 2023 की शाम को वह देविका को नदी किनारे घुमाने ले गया और वहीं पर उसके सिर पर वार कर उसे जख्मी किया फिर जब वह बेहोश हो गई तो उसकी हत्या कर दी। शव की पहचान न हो सके इसके लिए उसने शव के टुकड़े कर दिए।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस ने आरोपी संजय की पत्नी और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि संजय फरार चल रहा है। पुलिस संजय की तलाश में जगह- जगह छापेमारी कर रही है। वहीं, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान में ब्लेड, कुदाल, पॉलिथीन और 2 मोबाइल बरामद कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

Lucknow Super Giants

109/3

12.3

Delhi Capitals

Lucknow Super Giants are 109 for 3 with 7.3 overs left

RR 8.86
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!