एक बार फिर से रबिंद्रनाथ महतो होंगे विधानसभा के अध्यक्ष! पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से बनी सहमति

Edited By Khushi, Updated: 09 Dec, 2024 05:33 PM

once again rabindranath mahato will be the speaker of the assembly

झारखंड विधानसभा में स्पीकर पद के लिए नाला से विधायक रवींद्रनाथ महतो के नाम पर पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से इसके लिए सहमति बन गयी है। कल विधिवत चयन की प्रक्रिया पूरी कर इसकी घोषणा कर दी जायेगी।

रांची: झारखंड विधानसभा में स्पीकर पद के लिए नाला से विधायक रवींद्रनाथ महतो के नाम पर पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से इसके लिए सहमति बन गयी है। कल विधिवत चयन की प्रक्रिया पूरी कर इसकी घोषणा कर दी जायेगी।

दरअसल, आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान संसदीय कार्य विभाग मंत्री राधा कृष्ण किशोर स्पीकर पद के लिए रबिंद्रनाथ महतो के नाम पर सहमति को लेकर सक्रिय रहे। महतो पिछली विधानसभा में भी अध्यक्ष थे। रबिंद्रनाथ महतो ने एक ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। जारी पोस्ट में महतो ने कहा है, हेमंत सोरेन जी ने मेरे प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है , उसके लिए हार्दिक आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि सदन में संवाद को अधिक सशक्त बनाते हुए आम सहमति से राज्यवासियों की आशाओं–अपेक्षाओं को पूरा करें।  

बता दें कि राज्य विधानसभा के चार-दिवसीय सत्र के दूसरे दिन कल अध्यक्ष का चुनाव होगा। यदि महतो निर्वाचित होते हैं तो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। महतो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माधव चंद्र महतो को 10,483 मतों के अंतर से हराकर नाला विधानसभा सीट जीती थी। वहीं, हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र नाथ महतो का नाम प्रस्तावित किया है। हमें उम्मीद है कि वह सर्वसम्मति से चुने जाएंगे। हमने उनके नाम पर आम सहमति बनाने का प्रयास किया।''
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!