चाईबासा में नक्सलियों के IED विस्फोट में एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

Edited By Khushi, Updated: 19 Sep, 2024 01:55 PM

one soldier injured in naxal ied blast in chaibasa

झारखंड के चाईबासा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां आईईडी ब्लास्ट हो गया। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां आईईडी ब्लास्ट हो गया। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।

मामला जिले के सारंडा जंगल इलाके का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है जिसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान प्रारंभ किया। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। वहीं, इलाके में अभियान अभी भी जारी है।

बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस जवानों को कई सफलताएं भी मिली हैं। अभियान चलाने के क्रम में पुलिस ने कई आईईडी विस्फोट बरामद किए हैं तो इस दौरान कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर, झारखंड पुलिस के जवान शामिल हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!