रांची पुलिस की अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई; 2 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ अफीम सप्लायर गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 29 Jul, 2024 04:13 PM

opium supplier arrested with 2 kg 800 grams of opium

रांची पुलिस को अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से अफीम सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

रांची: रांची पुलिस को अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से अफीम सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

अफीम की सप्लाई झारखंड से बिहार होनी थी
मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से अफीम सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बारगीन मुंडा के रूप में हुई है जो कि खूंटी का रहने वाला है।पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड पहुंच कर बसों की चेकिंग की। जहां बारगीन मुंडा को 2 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।आरोपी क अफीम को लेकर  बस से बिहार के गया जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने दबिश कर पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल भी जब्त कर लिया है। जिसके जरिए पुलिस अफीम तस्करी में जुड़े बाकी आरोपियों तक पहुंच पाए। रांची एसएसपी ने बताया कि फिलहाल जो उसके पास अफीम मिली है उसे  टेस्टिंग के लिए लैब भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!