हेमंत सोरेन झारखंड में कल्पना सोरेन को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देकर दिखाएं: हिमंत बिस्वा सरमा

Edited By Khushi, Updated: 02 Oct, 2024 11:24 AM

our government is purely the government of the original

असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस दिन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड में अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करेंगे उसी दिन असम के संताल और उरांव प्रवासियों को...

रांची: असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस दिन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड में अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करेंगे उसी दिन असम के संताल और उरांव प्रवासियों को भी अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान कर दिया जाएगा।

बिस्वा सरमा ने बीते मंगलवार यहां यूनीवार्ता से विशेष बातचीत में कहा कि असम और झारखंड में 2 कानून नहीं है। पहले हेमंत सोरेन अपने घर में कल्पना सोरेन को आदिवासी का दर्जा देकर दिखाएं और आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ायें। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन क्यों नहीं आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकती है यह भी हेमंत सोरेन को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में लिप्त है और इसी कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। बिस्वा सरमा ने कहा कि न्यायालय ने हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया और आज न्यायालय ने ही उन्हें जमानत पर रिहा किया है इसमें भारतीय जनता पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उसे जेल जाना पड़ेगा। हेमंत सोरेन झारखंड स्टेट बनाने के लिए जेल नहीं गए थे बल्कि भ्रष्टाचार के कारण जेल गए थे। झामुमो भ्रष्टाचार को मेनस्ट्रीम में लाना चाहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसा नहीं होने देगी क्योंकि उसका मानना है सरकार का पैसा जनता का है और जनता की भलाई पर ही खर्च होना चाहिए।

बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड की जनता राज्य में बदलाव चाहती है। युवा आक्रोश में नौकरियां नहीं मिल रही है, परीक्षाएं ठीक ढंग से नहीं हो रही हैं इसलिए इस बार के आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि मईया योजना में महिलाओं को 5 साल का पैसा मिलना चाहिए था, लेकिन अब चुनाव आने पर हेमंत सरकार ने 1000- 1000 रूपया दिया है और वह पैसा लेने के लिए भी महिलाओं को 300-300 रूपया देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन केवल एक दूसरे की बात करते हैं और दोनों एक दूजे के लिए बने हैं तथा मियां बीवी केवल अपनी बात करते हैं उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका जाने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संविधान बचाने की बात कहना बंद कर दिए हैं क्योंकि 3 महीना से ज्यादा वह किसी चीज पर टिकते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ओबीसी की बात करने वाले राहुल गांधी पहले अपनी पार्टी में भी ओबीसी को स्थान देते और लोकसभा में विपक्ष का नेता किसी ओबीसी को बनाते, लेकिन उनकी कथनी और करनी में फर्क है क्योंकि उस परिवार में गांधी फर्स्ट ओबीसी पीछे है जबकि भारतीय जनता पार्टी में ओबीसी सबसे आगे है इसलिए आज ओबीसी का बेटा देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!