पाकुड़ः आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Dec, 2021 12:53 PM

pakur five people arrested for gang rape with tribal woman

पुलिस ने बताया कि महेशपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था। सोमवार देर रात जांच के क्रम में पांच लोगों को पुलिस दल ने गिरफ्तार किया।

 

पाकुड़ः झारखंड में पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 नवंबर को आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महेशपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था। सोमवार देर रात जांच के क्रम में पांच लोगों को पुलिस दल ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल सुकूर अंसारी (22), अबुल कासिर अंसारी (19), इसराइल अंसारी (25), परवेज अंसारी (20) आमिर शेख (23) शामिल हैं ,ये सभी उसी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उल्लेखनीय है कि मामले के मुख्य आरोपी मुनमुन मियां को पहले ही महेशपुर पुलिस 15 नवंबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!