दीपक प्रकाश बोले- कोरोना काल में PM किसान सम्मान निधि से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 May, 2021 12:11 PM

pm kisan samman nidhi will give big relief to farmers

​​​​​​​प्रकाश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है। इसी दिन लगभग 20 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजे गए हैं जिसका लाभ लगभग 10 करोड़ किसानों को होगा। इससे हमारे परिश्रमी किसानों...

 

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खातों में लगभग 20,000 करोड़ रुपए की 8वीं किश्त भेजे जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि संकट काल में इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रकाश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है। इसी दिन लगभग 20 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजे गए हैं जिसका लाभ लगभग 10 करोड़ किसानों को होगा। इससे हमारे परिश्रमी किसानों को आर्थिक संबल मिला है।'' उन्होंने कहा कि झारखंड के 13 लाख 88 हजार 264 किसानों के खाते में भी आज 286 करोड़ 15 लाख 44 हजार रुपये पहुंचे हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!