मेदिनीनगरः विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बरामद किया 10 लाख रुपए का तंबाकू, 3 गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Oct, 2020 11:47 AM

police recovered 10 lakh rupees tobacco under special operation 3 arrested

झारखंड के मेदिनीनगर शहर में शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत पुलिस ने साहित्य समाज चौक स्थित निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर पर छापा मार कर 10 लाख रुपए से अधिक कीमत का तंबाकू और गुटखा बरामद किया।

मेदिनीनगरः झारखंड के मेदिनीनगर शहर में शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत पुलिस ने साहित्य समाज चौक स्थित निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर पर छापा मार कर 10 लाख रुपए से अधिक कीमत का तंबाकू और गुटखा बरामद किया।

इस सिलसिले में वहां के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर एक वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार राजेश कुमार (23), चतरा का रहने वाला है तथा दो अन्य अरुण कुमार (48) एवं धनंजय पासवान पलामू जिले के हैं।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान ट्रांसपोर्ट दफ्तर में 8 बोरे में तंबाकू और 78 बोरे में गुटखा रखा हुआ था। बरामद गुटखा एवं तंबाकू की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी का नेतृत्व मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!