रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- सत्ता में आने पूरा नहीं किया एक भी वादा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 01:51 PM

raghuvar das targeted the hemant government

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार दिया और कहा कि राज्य की जनता से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई हेमंत सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं...

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार दिया और कहा कि राज्य की जनता से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई हेमंत सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

दास ने बुधवार को दुमका के विभिन्न क्षेत्रों में जन चौपाल कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी के पक्ष में प्रचार के दौरान कहा कि बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई हेमंत सोरेन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। इस सरकार के दस माह के शासनकाल के दौरान राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हेमंत सरकार ने एक भी कार्य किया हो तो वह बताएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन ने दुमका के साथ दोहरा धोखा किया है। यहां की जनता ने उन्हें चुनाव जीता कर मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने यहां के लोगों को छोड़ दिया। जिस जनता ने उन्हें अपना वोट देकर जिताया था, हेमंत सोरेन ने उस जनता के वोट का अपमान किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा केवल वंशवाद मोर्चा है। दुमका के अपमान का बदला यहां की जनता तीन नवंबर को मतदान करके लेगी और झामुमो को सबक सिखाएगी।

दास कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा नक्सली गतिविधियां फिर से बढ़ गई हैं। यह राज्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। निवेशक राज्य छोड़कर जा रहे हैं। जिन लोगों को पहले से रोजगार मिला हुआ था वह भी हेमंत सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगार हो रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!